उत्तराखंड

उत्तराखंड भाजपा को नवंबर में मिल सकता हैं नया प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड भाजपा को नया अध्यक्ष नवंबर महीने में मिलेगा। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी ने सांगठनिक चुनाव की योजना तैयार कर ली है। देहरादून में हुई विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया अगस्त से शुरू होकर दिसंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ समाप्त होगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में पार्टी का सदस्यता अभियान 1 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद, 16 अगस्त से 30 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यों का सत्यापन अभियान आयोजित किया जाएगा।

सदस्यता अभियान के समापन के बाद चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ होगी। मंडल अध्यक्षों के चुनाव 1 नवंबर से शुरू होंगे और यह प्रक्रिया 15 नवंबर तक जारी रहेगी।

16 नवंबर से 30 नवंबर के बीच जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे और इसी दौरान नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन भी किया जाएगा। दिसंबर माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में पार्टी सदस्यता अभियान को संचालित करने के लिए प्रदेश प्रमुख और सह प्रमुखों की नियुक्ति की जाएगी। इन्हीं अधिकारियों की देखरेख में सदस्यता अभियान को संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *