DEHRADUNUttarakhandUttarakhandउत्तराखंडदुनियाब्रेकिंगराज्यस्पेशल

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत 3 जिलों के लिए चेतावनी

देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में बहुत भारी बारिश, बिजली गिरने और आंधी-तूफान की आशंका; लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील।


देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों के लिए अगले 24 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 21 जुलाई सुबह 10:28 बजे से 22 जुलाई सुबह 10:28 बजे तक इन जिलों के कई इलाकों में बहुत भारी बारिश, बिजली चमकने, आंधी-तूफान और तेज़ से बेहद तेज़ बारिश होने की संभावना है।

देहरादून जिले में मसूरी, चकराता और डोईवाला क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। वहीं उत्तरकाशी के बड़कोट, पुरोला, भटवारी और गंगोत्री तथा बागेश्वर जिले के कपकोट सहित आसपास के क्षेत्रों में भी अत्यधिक वर्षा का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और पहाड़ी ढलानों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और पर्वतीय मार्गों पर यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *