DEHRADUNUttarakhandआम मुद्देदुनियाब्रेकिंगराज्य

उत्तराखंड में आंचल दूध हुआ महंगा, 1 जून से देहरादून में लागू होंगी नई दरें

उत्तराखंड में अब आंचल दूध खरीदना महंगा हो गया है। उत्तराखंड दुग्ध सहकारी फेडरेशन ने आंचल दूध के दाम में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। बताया जा रहा है कि पैकेजिंग पॉलीथिन के बढ़ते दामों के कारण दूध की कीमतों में यह इजाफा किया गया है।

देहरादून जिले में नई दरें 1 जून से लागू होंगी, जबकि नैनीताल और हरिद्वार में बढ़ी हुई कीमतें पहले ही लागू की जा चुकी हैं। अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब आंचल ब्रांड ने भी अपने दाम बढ़ा दिए हैं।

दुग्ध विकास विभाग के सहायक निदेशक जयदीप अरोड़ा के अनुसार, प्रदेश में लगभग 56 हजार पशुपालकों से दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से दूध एकत्र किया जाता है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 2.40 लाख लीटर दूध का उपार्जन हो रहा है।

मैदानी जिलों में आंचल दूध की खपत अधिक होने के कारण फिलहाल देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार जिलों में ही नई दरें लागू की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *