DEHRADUNUttarakhandUttarakhandउत्तराखंडब्रेकिंगराज्य

उत्तराखंड में तेज बारिश का अलर्ट, देहरादून सहित कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को देहरादून समेत छह जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है।

विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के दौरान तेज से अति तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। ऐसे मौसम में भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है।

इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों के लिए भी गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, खुले स्थानों, नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और आवश्यक होने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *