DEHRADUNUttarakhandUttarakhandउत्तराखंडब्रेकिंगस्पेशल

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट, मैदानों में बढ़ी गर्मी और उमस

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का दौर फिलहाल धीमा पड़ गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासकर मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं तेज बारिश के छोटे दौर भी देखने को मिल सकते हैं।

वहीं मैदानी जिलों, जिनमें देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं, वहां कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि अधिकांश समय मौसम साफ रहने के कारण गर्मी और उमस बनी रह सकती है।

राजधानी देहरादून में दिनभर तेज धूप निकलने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। लगातार हुई बारिश के बाद मौसम साफ होने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही मिश्रित रुख बना रहेगा। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को खराब मौसम और आकाशीय बिजली के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

प्रमुख शहरों का तापमान (°C)

शहरअधिकतमन्यूनतम
देहरादून34.8°C24.8°C
पंतनगर35.8°C28.6°C
मुक्तेश्वर27.8°C14.6°C
नई टिहरी26.5°C15.2°C

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *