DEHRADUNUttarakhandUttarakhandउत्तराखंडदुनियाब्रेकिंगराज्य

उत्तराखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस होगा ऐतिहासिक, पूरे प्रदेश में होंगे भव्य आयोजन

देहरादून: इस वर्ष उत्तराखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस केवल एक सरकारी औपचारिकता नहीं होगा, बल्कि जनभागीदारी के महापर्व के रूप में पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जाएगा। राज्य सरकार ने सभी जिलों और विभागों को निर्देश दिए हैं कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के साथ भव्य और गरिमामय बनाया जाए।

सचिवालय में आयोजित तैयारियों की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश में खेल प्रतियोगिताएं, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान, जल संरक्षण कार्यक्रम, हाई एल्टीट्यूड एडवेंचर गतिविधियां, मैराथन, साइकिल, बाइक एवं कार रैली जैसे आयोजन किए जाएं। साथ ही प्रमुख शहरों में सेना, पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और एनसीसी बैंड द्वारा विशेष देशभक्ति संगीतमय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री धामी करेंगे ध्वजारोहण

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 अगस्त को सुबह 10:00 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

ध्वजारोहण कार्यक्रम का समय इस प्रकार रहेगा:

  • सुबह 9:00 बजे – सचिवालय में मुख्य सचिव द्वारा ध्वजारोहण।
  • सुबह 9:00 बजे – देहरादून के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण।
  • सुबह 9:30 बजे – सभी जिला मुख्यालयों पर जिलाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण।
  • सुबह 10:00 बजे – मुख्यमंत्री द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में मुख्य समारोह।

देशभक्ति से गूंजेगा पूरा प्रदेश

14 अगस्त की शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक तथा 15 अगस्त की सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रदेश के प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति गीत प्रसारित किए जाएंगे।

इसके अलावा 14 अगस्त को प्रदेश मुख्यालय में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन होगा। वहीं सरकारी भवनों और ऐतिहासिक इमारतों को आकर्षक एलईडी रोशनी से सजाया जाएगा।

स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम

प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना को और मजबूत किया जा सके।

इस वर्ष उत्तराखंड का 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, जनसहभागिता और सामाजिक सरोकारों का एक भव्य उत्सव बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *