उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट, मैदानों में कोहरा

उत्तराखंड में आज से मौसम करवट ले सकता है। पिछले कुछ समय से बारिश और बर्फबारी का अभाव होने के कारण सूखी ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा था, लेकिन अब प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम परिवर्तन से मैदानी इलाकों में कोहरे में भी राहत मिलने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार के मौसम की बात करें तो देहरादून में सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जिससे दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम होकर 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 9.1 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, 11 जनवरी को देहरादून का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *