उत्तराखंड

उत्तराखंड : यहां भाजपा नेता के गले में चाकू रख जान से मारने की दी धमकी और जेब से 1200 रुपये की नगदी ले चलता बना

अल्मोड़ा, भाजपा नेता के गले में चाकू रखकर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। मामले में भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोपाल सिंह जीना ने पुलिस को बताया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ जौहरी बाजार में एक दुकान पर थे, तब प्रदीप वर्मा नाम का व्यक्ति वहां आया और उनसे छाता मांगा। मना करने पर प्रदीप गुस्सा हो गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

आरोप है कि प्रदीप ने उनके गले पर चाकू रखकर खुद को हिस्ट्रीशीटर बताया और जेब से 1200 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने गोपाल सिंह जीना की शिकायत पर प्रदीप वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *