Uttarakhandदुनियाब्रेकिंग

ऋषिकेश गंगा हादसा: मेरठ के शोरूम कर्मचारी का शव बरामद, महिला की तलाश तीसरे दिन भी जारी

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र के सिंगटाली पुल के पास गंगा नदी में बह गए मेरठ निवासी शोरूम कर्मचारी का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है, जबकि हादसे में लापता महिला की तलाश लगातार जारी है। एसडीआरएफ की टीम स्कूबा डाइवर्स, राफ्ट और अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद से गंगा के संभावित क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार, मेरठ से छह लोगों का एक दल घूमने के लिए ऋषिकेश आया था। सभी एक कार कंपनी के शोरूम में कार्यरत थे। गंगा में स्नान के दौरान दो लोग तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। शनिवार को एसडीआरएफ ने नरेश उपाध्याय (42), निवासी जागेठी गांव, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ का शव शिवपुरी क्षेत्र के समीप गंगा से बरामद कर लिया।

वहीं, इसी घटना में गंगा में बह गई ऋतु माहेश्वरी (30), निवासी मेरठ की तलाश अभी भी जारी है। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें लगातार खोज अभियान में जुटी हुई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *