कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से चार लोगों की मौत और 30 घायल

कर्नाटक में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक निजी बस होलालाकेरे शहर के पास पलट गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना होलालकेरे टाउन के बाहरी इलाके में अंजनेय मंदिर के पास हुई।
इस हादसे में करीब 30 लोग घायल हो गए और इनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
