DEHRADUNउत्तराखंड

कल से गूंजेगा हर हर महादेव: केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे, सीएम धामी भी रहेंगे मौजूद

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो जाएगा।

कपाट खुलने से एक दिन पहले बाबा केदार की पवित्र डोली गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रवाना हो चुकी है। धाम को भव्य रूप से सजाया गया है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, देश-विदेश से बड़ी संख्या में यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं।

यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सड़कों की मरम्मत, यातायात प्रबंधन, पैदल मार्ग पर शौचालय, ठहरने की व्यवस्था, भोजन और पेयजल की सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके साथ ही पूरे यात्रा मार्ग पर बिजली और सोलर लाइट की व्यवस्था की गई है तथा हर दो किलोमीटर पर स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। स्वच्छता व्यवस्था को भी विशेष रूप से मजबूत किया गया है।

मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। श्रद्धालु मंदिर के अंदर मोबाइल ले जाने, फोटो या वीडियो बनाने और रील्स रिकॉर्ड करने से पूरी तरह वंचित रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *