DEHRADUNउत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था, ऋषिकेश-विकासनगर में दिन-रात रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सरल, सुगम, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा केवल एक प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं की सेवा का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के साथ किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं 15 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

डीएम ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऋषिकेश में 30 और विकासनगर में 20 रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां 24 घंटे रजिस्ट्रेशन सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त, यात्रियों की मदद के लिए मोबाइल रजिस्ट्रेशन टीमें भी तैनात की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *