डोईवाला में अवैध जामा मस्जिद सील: एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हिंदू संगठनों ने हवन-यज्ञ कर जताया समर्थन

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने कंडोगल-थानो मार्ग स्थित एक कथित अवैध जामा मस्जिद को प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया। लंबे समय से विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा इस निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी। कार्रवाई के बाद थानो बाजार बंद रहा और कई संगठनों ने हवन-यज्ञ कर प्रशासन के फैसले का स्वागत किया। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई पर आपत्ति भी जताई। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी और किसी भी अप्रिय स्थिति को टालने के लिए सतर्कता बरती।
