दिल्ली

दिल्ली के कई अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस संबंध में अस्पतालों को मेल मिला है। बड़ा हिन्दू राव, संजय गांधी अस्पताल, जानकी देवी अस्पताल और बुराड़ी अस्पताल को इस संबंध में मेल मिला है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही सर्च अभियान शुरू कर दिया। प्रारंभिक जांच में अस्पताल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। बता दें कुछ दिन पहले दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *