दिल्ली-NCR में हीटवेव करेगी परेशान, यूपी-बिहार में भी भीषण गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड

दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस सीजन में बीते गुरुवार को राजधानी के सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।
आईएमडी के अनुसार, शनिवार को आसमान साफ रहेंगे और दिन के समय तेज सतही हवा चलेगी। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, यूपी-बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी लू चलने की संभावना है। आईएमडी ने पश्चिमी राज्स्थान में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
