उत्तराखंड

देवप्रयाग में गुलदार के हमले में 17 साल के किशोर की मौत, पूरी जानकारी

देवप्रयाग: उत्तराखंड में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें एक 17 वर्षीय किशोर, अनुराग सिंह चौहान, गुलदार के हमले का शिकार हो गया।

जानकारी के अनुसार अनुराग सिंह चौहान, देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था। शाम करीब 7 बजे, जब वह खेलकर घर लौट रहा था, तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने के बाद भी गुलदार ने अनुराग को नहीं छोड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने कई घंटों तक अनुराग की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

देर रात वन विभाग और पुलिस की टीम को अनुराग का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

अनुराग के पिता, बलवंत सिंह चौहान, एक स्टाम्प विक्रेता हैं। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने वन विभाग और सरकार से क्षेत्र में सक्रिय गुलदारों को पकड़ने की मांग की है।

स्थानीय विधायक का बयान:

देवप्रयाग विधायक, विनोद कंडारी ने बताया कि गुलदार को शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे पकड़कर पिंजरे में कैद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *