DEHRADUNUttarakhandUttarakhandउत्तराखंडदुनियाब्रेकिंग

देहरादून में तेज रफ्तार क्रेटा का कहर: जौलीग्रांट-ऋषिकेश रोड पर कई वाहनों को मारी टक्कर, दो घायल

देहरादून के जौलीग्रांट स्थित ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने दो वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डोईवाला ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि क्रेटा कार में सवार युवक कथित रूप से शराब के नशे में थे और तेज गति से वाहन चला रहे थे, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *