DEHRADUNउत्तराखंडक्राइम

देहरादून में दहशत, युवती की चापड़ से हत्या कर हमलावर बाइक पर फरार

देहरादून के मच्छी बाजार क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां 23 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

मृतका की पहचान गुन्नू (23) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह सुबह अपने घर के बाहर से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार एक युवक वहां पहुंचा और उससे बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान अचानक युवक ने चापड़ निकाला और युवती के गले पर जानलेवा वार कर दिया। हमले में गुन्नू गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही गिर पड़ी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल दून चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि हमला करने वाला युवक आकाश कुमार है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को Dehradun की कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *