DEHRADUNUttarakhandUttarakhandउत्तराखंडक्राइमब्रेकिंगराज्य

देहरादून में फाइनेंसर की हत्या का बड़ा खुलासा: आरोपी बोला- अनैतिक काम का बना रहा था दबाव, विवाद के बाद गला रेतकर की हत्या

पटेलनगर कोतवाली से महज 100 मीटर दूर हुई सनसनीखेज वारदात। आरोपी को मौके पर ही लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच में जुटी।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक दीपक गुप्ता उस पर लगातार अनैतिक काम करने का दबाव बना रहा था। आरोपी के अनुसार, इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से दीपक गुप्ता के गले पर कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह सनसनीखेज वारदात पटेलनगर कोतवाली से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कमरे में हुई। हत्या के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: आरोपी के बयान जांच का हिस्सा हैं। पुलिस की जांच और न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने तक इन्हें अंतिम तथ्य नहीं माना जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *