उत्तराखंड

देहरादून: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय के वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल को विजिलेंस ने 6,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। यह गिरफ्तारी शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस में की गई शिकायत के बाद हुई, जिसमें कहा गया था कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए कोटियाल ने 8,500 रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता पहले ही 2,500 रुपए दे चुका था, और आज शेष 6,000 रुपए लेते समय विजिलेंस की देहरादून सेक्टर ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए कोटियाल को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले के बाद चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है और विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *