DEHRADUNUttarakhandUttarakhandउत्तराखंडब्रेकिंगराज्य

नाबालिग से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचा

देहरादून: दून पुलिस ने नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राजा को हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्र से दबोचा।

पुलिस के अनुसार थाना वसंत विहार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राजा नामक युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया और लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

जांच और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस को आरोपी के हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *