नीट (यूजी) री-एग्जाम को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

21 जून को होने वाली नीट (यूजी) पुनः परीक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर
✅ सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू
✅ सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और प्रवेश-निकास व्यवस्था की लगातार निगरानी
✅ पुलिस की अलग-अलग टीमें कर रहीं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
✅ होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और ढाबों में सत्यापन अभियान तेज
✅ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, गतिविधियों पर रखी जा रही नजर
✅ निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए दून पुलिस पूरी तरह तैयार
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाली NEET (UG) पुनः परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए दून police ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमें लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर रही हैं। वहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में भी सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
