नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड सरकार अलर्ट, प्रभावित नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से जन-धन की क्षति की खबरों के बीच उत्तराखंड सरकार ने नेपाल में मौजूद उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) के अनुसार, यदि कोई उत्तराखंड का नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है या किसी व्यक्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करनी है, तो देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।
📞 राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के हेल्पलाइन नंबर:
• 0135-2710334
• 0135-2710335
• 0135-2664314
• 0135-2664315
• 0135-2664316
• 8218867005
इसके अलावा नागरिक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1070 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
सरकार की ओर से यह व्यवस्था नेपाल में प्रभावित क्षेत्रों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की जानकारी जुटाने और जरूरत पड़ने पर सहायता एवं समन्वय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
अगर आपका कोई परिचित या परिजन नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में है, तो उसकी स्थिति से जुड़ी जानकारी के लिए इन आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
