उत्तर प्रदेश

नोएडा: कर्मचारियों का उग्र रूप, पुलिस जीप में तोड़फोड़, कई वाहन जले; हालात काबू में करने को फोर्स तैनात

नोएडा में अपनी मांगों को लेकर चल रहा कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार सुबह अचानक उग्र हो गया। सेक्टर-60, सेक्टर-62 समेत चार स्थानों पर कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। अब तक शांतिपूर्ण विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इस दिन अचानक भड़क उठा।

आक्रोशित कर्मचारियों ने सड़कों पर जाम लगा दिया और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को पलटकर उसमें भी तोड़फोड़ की। जानकारी के अनुसार, कुल पांच वाहनों में आग लगाई गई, जिनमें दो पुलिस की गाड़ियां और तीन आम लोगों के वाहन शामिल हैं।

इस हंगामे के चलते ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबा जाम लगने से लोग देर से अपने गंतव्य तक पहुंचे।

वहीं, नोएडा के फेज-2 क्षेत्र में भी प्रदर्शनकारियों ने वाहनों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *