उत्तराखंडब्रेकिंग

बड़ी खबरः ढाबे में फटा गैस सिलिंडर, मची अफरा-तफरी। भागे कांवड़िये रुड़की।

रुड़की। रुड़की स्तिथ एक ढाबे में अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गयी। इस दौरान खाना खा रहे कई कावड़ यात्री मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हादसे में एक ढाबा कर्मचारी घायल हुआ है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आसफ नगर के समीप एक ढाबे में गैस सिलेंडर फटने की वजह से आग लग गई। इस दौरान खाना खा रहे कई कावड़ यात्री मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इस दौरान आस-पास अफरा तफरी मची रही।

मंगलौर कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि, आसफ नगर में एक फौजी ढाबा है। यहां पर रात के समय कांवड़ियों की काफी भीड़ थी। इस दौरान कांवड़ियों के लिए खाना बन रहा था।

इसी बीच ढाबे की रसोई में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। इससे वहां आग भड़क गई और एक जोरदार धमाके के साथ सामान फैल गया। घटना होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। ढाबे के कर्मचारी समेत कांवड़ यात्री ढाबे से बाहर निकल आए।

इसकी सूचना जैसे ही पुलिस और अग्निशमन विभाग को मिली तो मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया। हादसे में एक ढाबा कर्मचारी घायल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *