बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन शहर की व्यवस्थाओं की चुनौतियों को भी उजागर कर दिया।

लेकिन राहत के साथ-साथ बारिश कई इलाकों में परेशानी भी लेकर आई। तेज अंधड़ और मूसलाधार बारिश के कारण कई चौक-चौराहों पर जलभराव हो गया, नालियां ओवरफ्लो हो गईं और कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ।
सुबह से खिली तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू हुई और शाम होते-होते शहर के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई।
