भीषण गर्मी से राहत पाने दून-मसूरी में उमड़ा सैलाब, 1.5 घंटे का सफर 4 घंटे में हुआ पूरा

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए रविवार को देहरादून और मसूरी के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।
🚗 मसूरी रोड पर सुबह से ही लंबा जाम लगा रहा, जहां सामान्यतः 1.5 घंटे का सफर 3 से 4 घंटे में पूरा हुआ।
📍 सहस्त्रधारा, गुच्चूपानी (Robber’s Cave), लच्छीवाला, मालदेवता और कैम्पटी फॉल जैसे पर्यटन स्थल पर्यटकों से खचाखच भर गए। पार्किंग फुल होने के बाद लोगों को काफी दूर वाहन खड़े कर पैदल जाना पड़ा।
🏨 वीकेंड की भीड़ से होटल, होमस्टे, कैफे, रेस्तरां और स्थानीय कारोबारियों को भी अच्छा कारोबार मिला, जबकि पुलिस और यातायात कर्मियों को दिनभर जाम नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी।
