Uttarakhandअन्यदुनियाब्रेकिंग

मसूरी में दिखा धोनी का सादगी भरा अंदाज़, फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें और दिए ऑटोग्राफ

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपनी सादगी और विनम्रता से फैंस का दिल जीत गए। 🏔️❤️

धोनी अपनी बेटी जीवा को एक महीने के समर कैंप में छोड़ने मसूरी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रबंधन से मुलाकात की और अपने प्रशंसकों को निराश किए बिना उनके साथ फोटो खिंचवाई तथा ऑटोग्राफ भी दिए।

‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी से धोनी का पुराना रिश्ता रहा है और वे कई बार यहां परिवार के साथ छुट्टियां बिताने आ चुके हैं। फैंस के बीच माही की एक झलक पाने की उत्सुकता साफ देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *