DEHRADUNउत्तराखंड

मेडिकल कॉलेज रैगिंग केस: सीनियरों की पिटाई से जूनियर घायल

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में सामने आए रैगिंग प्रकरण ने सभी को हैरान कर दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि सीनियर छात्रों ने न केवल एक जूनियर छात्र के साथ मारपीट की, बल्कि उसके करीबी साथी को धमकाकर उसी से अपने दोस्त की पिटाई भी करवाई। यह गंभीर तथ्य एंटी रैगिंग कमेटी की पूछताछ के दौरान उजागर हुआ।

डर और दबाव में आकर मारपीट करने वाले छात्र को भी कमेटी ने रैगिंग का शिकार मानते हुए उसकी अलग से शिकायत दर्ज की है। पूरे मामले में छात्रों के बयान, वीडियो फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य सुरक्षित कर लिए गए हैं।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, वर्ष 2016 में स्थापित दून मेडिकल कॉलेज के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा रैगिंग मामला है। इसी को ध्यान में रखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2023 में भी कॉलेज में रैगिंग के दो मामले सामने आए थे, जिनमें दोषी छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित किया गया था और प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *