मध्य प्रदेश

रीवा में बोरवेल में गिरे मयंक की मौत के बाद सीएम का बड़ा एक्शन, CEO और SDO त्योंथर पर गिरी गाज

रीवा जिले के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे मासूम बच्चे मयंक को प्रशासन के लगातार और अथक प्रयासों के बाद हम नहीं बचा सके। मन अथाह दु:ख और पीड़ा से भरा है। ईश्वर दिवगंत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। रीवा में बोरवेल में गिरे 6 साल के मासूम की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने ट्विट करते हुए घटना पर दुख प्रकट किया है।

उन्होंने घटना के बाद ट्विट करते हुए लीखा है कि प्रशासन के लगातार और अथक प्रयासों के बाद भी बच्चे को हम नहीं बचा सके। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। पीड़ित बच्चे के परिजनों को रेडक्रॉस की ओर से ₹4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। दु:ख की इस घड़ी में, मैं और मध्यप्रदेश सरकार मयंक के परिजनों के साथ खड़े हैं।सीएम ने आगे कहा है कि इस मामले में जवाबदेही तय करते हुए सीईओ जनपद त्योंथर एवं एसडीओ पीएचई त्योंथर को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि ऐसे बोरवेल को ढंक कर रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके। बता दें कि आए दिन ऐसी घटनाएं मध्य प्रदेश में देखने को मिलती हैं। फिर भी प्रशासन सिर्फ कागजों में ही एक्शन लेते हुए दिखाई देता है। इस घटना पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी मोहन सरकार को घेरा है। बच्चे को बचाने के लिए 45 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *