दुनिया

Shooting : कनाडा के वैंकूवर में 24 वर्षीय भारतीय छात्र की हत्या, ऑडी के अंदर मारी गोली

कनाडा के वैकूवर में एक 24 वर्षीय छात्र की कार के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चिराग एंटिल के रूप में की गई है। वह हरियाणा का रहने वाला था। वैंकूवर पुलिस ने एक बयान में बताया कि पड़ोसियों के दावारा गोली चलने की आवाज सुनने के बाद छात्र का शव कार के अंदर पाया था। भारतीय छात्र को मारे जाने की घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक सार्वजनिक सुनवाई के दौरान कहा था कि कनाडा देश में आने वाले हर किसी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

पुलिस ने बताया कि 12 अप्रैल की रात 11 बजे के आसपास 55 एवेन्यू पर पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनी, जिसके पास उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को 24 वर्षीय चिराग एंटिल को एक गाड़ी के अंदर मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।चिराग अंतिल के भाई रोनित ने पत्रकारों को बताया कि सुबह जब उनकी फोन पर बात हुई तो चिराग खुश लग रहे थे। बाद में चिराग ने कहीं जाने के लिए अपनी ऑडी निकाली, तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। कनाडा में मौजूद भारतीय मिशन को भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि की है और बताया है कि वह कनाडाई अधिकारियों के संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *