DEHRADUNउत्तराखंड

विकासनगर: जंगल में हाथी की मौत से मचा हड़कंप, जांच के लिए पहुंचे रेंज अफसर

देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत टीमली रेंज में गुरुवार को एक हाथी की मौत हो गई। जंगल क्षेत्र में हाथी का शव मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर रेंज अधिकारी व अन्य वनकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच के बाद वन विभाग द्वारा हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल वन विभाग की टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *