राष्ट्रीय

सरकार का ऐलान: ईंधन के दाम नहीं बढ़ेंगे, LPG की सप्लाई बनी रहेगी

केंद्र सरकार ने बुधवार को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर जनता को आश्वस्त किया। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ संचालन कर रही हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि भारत की कुल वार्षिक रिफाइनिंग क्षमता करीब 26 करोड़ टन है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है और न ही किसी पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी है।

शर्मा ने यह भी कहा कि पेट्रोलियम टर्मिनलों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी न करें। हाल के दिनों में कुछ क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर भीड़ और पैनिक बायिंग देखने को मिली थी, लेकिन सरकार ने स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *