राष्ट्रीय

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों को सोमवार देर रात गुजरात के भुज में पकड़ा गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। आखिरकार दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से पकड़ लिया गया है।

अधिकारियों ने कहा, “गोलीबारी के बाद मुंबई से भागे दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है।” बता दें कि सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह दो संदिग्ध व्यक्तियों ने फायरिंग की थी। इस खबर ने उनके फैंस के साथ-साथ हर किसी को हैरान कर दिया था। जिसके बाद मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *