उत्तराखंड

Udham Singh Nagar : चुनाव ड्यूटी पर जा रहे कार्मिकों की बस में डंपर ने मारी टक्कर

काशीपुर से रुद्रपुर चुनाव ड्यूटी में जा रही बस को कोसी पुल पर अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी। बस में सवार चुनाव अधिकारी बाल-बाल बच गए। टक्कर से पुल के दोनों ओर जाम लग गया। चुनाव ड्यूटी में जा रहे काशीपुर एसडीएम ने जाम को खुलवाया और बस में चुनाव अधिकारियों को बैठाकर बस को रुद्रपुर भेजा।

सोमवार सुबह रुद्रपुर में काशीपुर से चुनाव में ड्यूटी के लिए करीब 20 अधिकारी बस से जा रहे थे। कोसी पुल की मरम्मत होने से वहां जाम लगा था। तभी सुल्तानपुर पट्टी की ओर से आ रहे अज्ञात डंपर ने बस में टक्कर मार दी। बस में सवार चुनाव अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि सभी बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। चुनाव ड्यूटी में जा रहे काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप सिंह की गाड़ी भी जाम में फंस गई और वह पैदल बस के पास पहुंचे। बस को हटाकर जाम खुलवाया और बस से अधिकारियों को रुद्रपुर भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *