साइबर ठगों से सावधान! अब जागरूक करेंगी ‘चौकन्नी चाची’ 🔐

उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ की लोकप्रिय जागरूकता पहल ‘चौकन्नी चाची’ एक बार फिर लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करने आ रही हैं। इस बार का नया एपिसोड आधार कार्ड से जुड़ी साइबर धोखाधड़ी और उससे बचाव के उपायों पर आधारित होगा।
डिजिटल युग में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेजों में से एक है। साइबर अपराधी आधार से जुड़ी जानकारी का दुरुपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में ‘चौकन्नी चाची’ अपने सरल, मनोरंजक और प्रभावशाली अंदाज में बताएंगी कि आधार से जुड़े साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जाए और अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित कैसे रखा जाए।
उत्तराखंड पुलिस, एसटीएफ और साइबर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और हर सप्ताह साइबर सुरक्षा से जुड़ी नई जानकारी साझा की जाती है।
