DEHRADUNUttarakhandदुनियाबिजनेसब्रेकिंग

⛽ उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा झटका, कई जिलों में पेट्रोल ₹100 के पार

देशभर के साथ सोमवार को उत्तराखंड में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और रुपये की कमजोरी को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है।

इस बार पेट्रोल की कीमत में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। लगातार दूसरी बार हुए इजाफे के बाद अब कई जिलों में पेट्रोल के दाम ₹100 प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं।

राजधानी देहरादून में पहले ही पेट्रोल ₹96.25 प्रति लीटर तक पहुंच चुका था, जबकि हरिद्वार में यह ₹95.41 प्रति लीटर हो गया था। अब नई बढ़ोतरी के बाद बागेश्वर, चमोली और टिहरी समेत कई जिलों में पेट्रोल के दाम शतक पार कर गए हैं।

लगातार बढ़ती तेल कीमतों का असर आम जनता की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। परिवहन, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *