DEHRADUNउत्तराखंड

14 अप्रैल को पीएम मोदी आएंगे उत्तराखंड, विकास कार्यों को देंगे नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे की संभावना जताई जा रही है। इस संभावित दौरे को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री देहरादून में दून-दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री का पहले 4 अप्रैल को उत्तराखंड आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन विभिन्न राज्यों में चुनावी व्यस्तताओं के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब उनके 14 अप्रैल को आने की संभावना है, हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

संभावित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के साथ टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके अलावा पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार और बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना का शिलान्यास भी उनके कार्यक्रम में शामिल हो सकता है।

वहीं, शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संकेत दिए कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा जल्द प्रस्तावित है और इसके लिए तैयारियां जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *