खेलदुनियाराज्यस्पेशल

38TH NATIONAL GAMES: लक्ष्य सेन कर सकते हैं उत्तराखंड टीम की अगुवाई, राज्य संघ के ध्वज वाहक रहेंगे

उत्तराखंड की टीम के ध्वजवाहक के रूप में ओलंपियन लक्ष्य सेन का नाम सबसे आगे है। राज्य खेल निदेशालय ने अभी तक इस निर्णय को अंतिम रूप नहीं दिया है, लेकिन ओलंपिक में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों के नाम पर विचार किया जा रहा है। लक्ष्य सेन का ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन और हाल ही में चीन में कांस्य पदक जीतने की उपलब्धि को देखते हुए, उन्हें उद्घाटन समारोह में ध्वज की अगुवाई सौंपे जाने की संभावना है।

उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में राज्य के सभी खिलाड़ी पारंपरिक वेशभूषा में होंगे, जो उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करेंगे। इसके अलावा, राज्य के ओलंपियन खिलाड़ियों को ध्वज वाहक बनने का सम्मान दिया जा सकता है, लेकिन इस पर अभी विचार-विमर्श जारी है। सबसे उपयुक्त खिलाड़ी को ध्वज की जिम्मेदारी सौंपने के लिए सभी की सहमति से नाम तय किया जाएगा।

डॉ. सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के पहनावे में राज्य की पहचान का प्रतिनिधित्व होगा, और वे पहले से जारी की गई जर्सी भी पहनेंगे, जो राज्य का प्रतीक चिन्ह दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *