Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Ukraine war: दस महीने की भीषण लड़ाई के बाद बाखमुट पर रूस का कब्जा, यूक्रेन ने कहा- लड़ाई अभी जारी है - The Indian Exposure

Ukraine war: दस महीने की भीषण लड़ाई के बाद बाखमुट पर रूस का कब्जा, यूक्रेन ने कहा- लड़ाई अभी जारी है

दस महीने से ज्यादा की भीषण लड़ाई और जान-माल के भारी नुकसान के बाद रूस ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पूर्वी यूक्रेन के बाखमुट शहर पर कब्जा कर लिया है। यह दावा पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना के साथ लड़ रहे सशस्त्र संगठन वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन ने किया है। प्रिगोजिन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का खास माना जाता है। वैगनर प्रमुख के दावे पर यूक्रेन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

प्रिगोजिन ने युद्ध के मोर्चे से जारी किया वीडियो

सैन्य पोशाक पहने प्रिगोजिन ने दावे का वीडियो बाखमुट के युद्ध मोर्चे से जारी किया है, जहां पर उनके लड़ाके रूसी झंडे और वैगनर ग्रुप के बैनर लिए दिख रहे थे। इस वीडियो में प्रिगोजिन कह रहे हैं- शनिवार दोपहर 12 बजे बाखमुट पूरी तरह से हमारा हुआ।

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने स्थिति को बताया बहुत खराब

रूसी सेना और लड़ाके कई दिन पहले ही बाखमुट में घुस गए थे। शुक्रवार को शहर के भीतर और बाहर भीषण लड़ाई की पुष्टि के यूक्रेन रक्षा मंत्री ने की थी। उन्होंने वहां की स्थिति को बहुत खराब बताया था। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि वह अपने सैनिकों को नहीं गंवा सकते हैं। बाखमुट में स्थिति लगातार कमजोर होने पर वहां का कब्जा छोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481