Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
दिल्ली में भयंकर गर्मी लगातार दूसरे दिन 46 डिग्री के पार हुआ पारा - The Indian Exposure

दिल्ली में भयंकर गर्मी लगातार दूसरे दिन 46 डिग्री के पार हुआ पारा

राजधानी दिल्ली में भयंकर गर्मी पड़ रही है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी दिल्ली में पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया। झुलसाने वाली गर्मी में लोगों को अब घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। आज (22 मई) को हीटवेव (लू) की भी स्थिति देखने को मिली।

दिल्ली के नजफगढ़ में दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नरेला और पीतमपुरा में 45.3 डिग्री सेल्सियस और 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में 44.4 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को नजफगढ़ में 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नरेला और पीतमपुरा में 45 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 44 डिग्री, पालम में 43.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

दिल्ली में चुभन वाली गर्मी पिछले कई दिनों से जारी है। लू के थपेड़ों के चलते लोग घर से निकल नहीं पाते हैं। महिलाओं, बजुर्ग और पुरुष सभी लोग अपना चेहरा ढक कर निकल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481