Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Pakistan: पाकिस्तान में महसूस किए गए दो भूकंप के झटके - The Indian Exposure

Pakistan: पाकिस्तान में महसूस किए गए दो भूकंप के झटके

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को भूकंप के दो झटकों से कम से कम तीन बच्चे घायल हो गए। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर पाकिस्तान के कई हिस्सों में 6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे दहशत फैल गई और लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर होना पड़ा।

अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में था भूकंप का केंद्र

इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान का सीमावर्ती क्षेत्र था और यह 223 किलोमीटर की गहराई में आया, जिसके चलते इसका विनाशकारी प्रभाव नहीं हुआ। इसके बाद, 4.7 तीव्रता का दूसरा भूकंप शाम 5.57 बजे आया।

पीडीएम ने कहा कि दूसरे भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में जलालाबाद के पास 15 किलोमीटर की गहराई में था। बट्टाग्राम जिले में भूकंप के दौरान मवेशियों के लिए बनाए हुए घर की छत गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। मालूम हो कि पाकिस्तान में अक्सर अलग-अलग तीव्रता के भूकंप आते हैं। 2005 में पाकिस्तान में आए सबसे घातक भूकंप में 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पंजाब-हरियाणा और जम्मू में ये झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान का सीमावर्ती क्षेत्र था भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी भी राज्य में कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि, अफगानिस्तान में झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481