Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : सुहावने मौसम से हुई जून की शुरुआत, शनिवार से वर्षा का दौर खत्म - The Indian Exposure

Weather : सुहावने मौसम से हुई जून की शुरुआत, शनिवार से वर्षा का दौर खत्म

 मई के 36 वर्षों में सबसे ठंडा रहने के बाद बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में जून माह की शुरुआती भी सुहावने मौसम के साथ ही हुई। दिन अपेक्षाकृत ठंडा रहा और बादल भी छाए रहे। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा, लेकिन शनिवार से वर्षा का दौर खत्म हो जाएगा। फिर तापमान और गर्मी दोनों में ही तेजी से वृद्धि होगी।

बृहस्पतिवार को दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुका छिपी चलती रही। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 98 से 53 प्रतिशत रहा। दिल्ली विश्वविद्यालय सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री जबकि न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने तथा कहीं कहीं हल्की वर्षा भी होने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से आसमान साफ हो जाएगा। इस स्थिति में अब गर्मी की चुभन बढ़ने के आसार हैं। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि 15 जून तक 45 डिग्री पार कर जाएगा। कहने का अभिप्राय यह कि जून में दिल्ली वालों को तीखी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481