Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Egyptian Border: मिस्र की सीमा पर गोलीबारी, तीन इस्राइली सैनिकों की मौत - The Indian Exposure

Egyptian Border: मिस्र की सीमा पर गोलीबारी, तीन इस्राइली सैनिकों की मौत

मिस्र के पुलिस अधिकारी की वर्दी पहने एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में तीन इस्राइली सैनिकों की मौत हो गई। इस्राइली सेना के प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि की है।

इस्राइली सेना के अनुसार, मिस्र की सीमा पर एक सैन्य चौकी की रखवाली कर रहे एक पुलिसकर्मी ने शनिवार तड़के गोलियां चला दी। जिसमें दो सैनिकों की जान चली गई। इस घटना के बाद फिर गोलीबारी हुई। जिसमें मिस्र के पुलिस अधिकारी और तीसरा इस्राइली सैनिक मारा गया। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि जब सैनिकों ने सीमा पार नशीली दवाओं की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया तब लड़ाई शुरू हुई।

मिस्र और गाजा पट्टी सीमा के पास हुई गोलीबारी
एक बयान में कहा गया है, सुरक्षा बलों के एक सदस्य ने ड्रग तस्करों का पीछा किया। पीछा करने के दौरान सुरक्षा एजेंट ने सीमा पार कर ली। जिसके बाद गोलीबारी हुई। यह घटना मिस्र और गाजा पट्टी सीमा के पास हुई, जो कि इस्राइल और मिस्र के बीच नित्जाना और अल-अवजा सीमा के करीब है। इसका उपयोग मिस्र से इस्राइल या गाजा पट्टी के लिए माल लाने के लिए किया जाता है। सेना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मिस्र के रक्षा मंत्री मोहम्मद जकी ने सीमा पर हुई गोलीबारी की घटना पर अपने इस्राइली समकक्ष से बात की और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आपसी समन्वय पर चर्चा की।

मारे गए सैनिकों में एक महिला शामिल
इस्राइली सेना के मुताबिक मारे गए सैनिकों में एक महिला भी थी। इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने दावा किया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी। जांच के दौरान यह भी ध्यान रखा जाएगा कि हत्या तस्करी गतिविधि से जुड़ी थी। मिस्र पहला अरब राष्ट्र था जिसने 1979 में इस्राइल के साथ कड़े सुरक्षा संबंध स्थापित किए और उसके साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481