Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
President Draupadi Murmu पहुंचीं सूरीनाम, राष्ट्रपति संतोखी से करेंगी मुलाकात - The Indian Exposure

President Draupadi Murmu पहुंचीं सूरीनाम, राष्ट्रपति संतोखी से करेंगी मुलाकात

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को सूरीनाम और सर्बिया की छह दिवसीय यात्रा के लिए राष्ट्रीय राजधानी से रवाना हुई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पारामारिबो में स्थित जोहान एडोल्फ पेंगल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। सूरीनाम के प्रोटोकॉल प्रमुख और देश में भारतीय राजदूत ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के साथ बैठक करने वाले हैं ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी से मुलाकात करेंगी। वे 4 से 6 जून तक सूरीनाम की यात्रा पर हैं।

विदेश मंत्रालय (MEA) के सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू 4 जून से सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा करेंगी। उन्होंने कहा कि वह सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर 4-6 जून की राजकीय यात्रा पर सूरीनाम में होंगी।

“यह उनकी सूरीनाम की पहली यात्रा होगी। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद उनकी पहली राजकीय यात्रा भी होगी। यह यात्रा ऐतिहासिक महत्व रखती है क्योंकि राष्ट्रपति सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि होंगे, जो होगा 5 जून को मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481