Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand : देहरादून में मुस्लिम युवक ने शादीशुदा हिंदू महिला से किया दुष्कर्म - The Indian Exposure

Uttarakhand : देहरादून में मुस्लिम युवक ने शादीशुदा हिंदू महिला से किया दुष्कर्म

शादीशुदा महिला ने मुस्लिम युवक पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। झाझरा की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात 28 अप्रैल को आसिफ नाम के लड़के से घंटाघर में हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे।

दो जून को पति देहरादून में नहीं थे तो आसिफ ने मिलने के लिए बल्लूपुर में बुलाया और फिर अपने कार से होटल जेपी रेसीडेंसी ले गया। जहां पराठा और कोल्डड्रिंग मंगवाई। कोल्डड्रिंक पीने के बाद बेहोश हो गई। जब आंख खुली तो वह बिना कपड़ों की थी। जब विरोध तो आसिफ ने पीटा।

इस घटना के बारे में किसी को बताने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पति से तलाक लेकर मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह करने का दबाव भी बनाया। ऐसा न करने पर काटकर फेंकने की धमकी दी। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481