Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : मौसम विभाग ने 10 जून तक भीषण गर्मी की चेतावनी जारी - The Indian Exposure

Weather : मौसम विभाग ने 10 जून तक भीषण गर्मी की चेतावनी जारी

भले ही नौतपा ठंडा बीता हो, पर बृहस्पतिवार से तीन दिन गर्मी खूब तपाएगी। मौसम विभाग ने इन तीन दिनों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। हालांकि, रविवार से बादल और बारिश से राहत के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के निष्क्रिय हो जाने से मौसम शुष्क हो गया है और तापमान चढ़ने लगा है।

पारा चढ़ने के संकेत बुधवार को मिलने लगे। दिन का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में भी करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में लू की चेतावनी जारी है। पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। जिन इलाकों में लू नहीं भी चलेगी, वहां तपिश बेहाल कर सकती है। हालांकि, 11 से फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के आसार हैं, तो मौसम राहत देगा।

11 को बादलों का डेरा, 12 से बारिश
वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन कहते हैं कि अरब सागर में चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। यह उत्तर की ओर बढ़ेगा तो ठंडी हवा चलेगी। हालांकि, इसका लाभ लखनऊ को नहीं मिलेगा। फिर भी 11 को लखनऊ में बादल डेरा डालेंगे, अगले दिन से बरसात शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481