Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Vande Bharat Express: पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का 11 जून को होगा ट्रायल रन - The Indian Exposure

Vande Bharat Express: पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का 11 जून को होगा ट्रायल रन

पटना से रांची के बीच बहुप्रतिक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन 11 जून को लिया जाएगा। यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6.55 बजे खुलेगी और दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी। पटना से रांची के बीच छह स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।

जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में ठहराव दिया गया है। हालांकि, गया और बरकाकाना जंक्शन पर ही केवल ठहराव का समय निर्धारित किया गया है। शेष चार स्टेशनों पर ठहराव का समय तय किया जाना है। रेलवे की ओर से जारी ट्रायल के समय सारणी के मुताबिक पटना जंक्शन से यह सुबह 6.55 खुलकर 8.20 बजे गया पहुंचेगी।

गया में इसका दस मिनट का ठहराव होगा। सुबह 8.30 बजे गया से खुलकर यह ट्रेन दोपहर 11.30 बजे बरकाकाना पहुंचेगी। रांची में यह ट्रेन दोपहर डेढ़ बजे पहुंचेगी। जहानाबाद, कोडरमा, हजारीबाग और मेसरा में इस ट्रेन के ठहराव का समय अगले एक दो दिनों में यह निर्धारित हो जाएगा।

रांची से पटना आने के क्रम में यह ट्रेन दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर रांची से खुलेगी। साढ़े तीन बजे यह बड़काकाना स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद शाम 3.35 मिनट पर यह बरकाकाना से खुलकर रात नौ बजे गया पहुंचेगी। गया में इस ट्रेन का दस मिनट ठहराव होगा। शाम सात बजकर दस मिनट पर यह गया से खुलकर रात 8 बजकर 25 मिनट पर पटना पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481