
मिर्जापुर उत्तर प्रदेश से गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। सराय टेकौर चुनार मिर्जापुर, यूपी निवासी कुलभूषण मिश्रा अपने परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर आए थे।
शुक्रवार को जब मिर्जापुर, यूपी के कुलभूषण मिश्रा गंगोत्री दर्शन के लिए जा रहे थे तो रास्ते में उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। इसके बाद उन्हें डॉक्टर को दिखाया गया, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम मार्ग पर अब तक कई तीर्थ यात्रियों की मौत हार्ट अटैक से हो चुकी है।
यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के बाद गुरुवार रात वह उत्तरकाशी रुके। शुक्रवार को गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जाते समय हर्षिल के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्वजन उन्हें हर्षिल स्थित अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।