Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Cyclone Biparjoy: दिल्ली पर भी दिखा बिपरजॉय तूफान का असर - The Indian Exposure

Cyclone Biparjoy: दिल्ली पर भी दिखा बिपरजॉय तूफान का असर

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान का असर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में भी देखने को मिला। दिन भर बादलों की आवाजाही चलती रही तो दोपहर के समय कई जगहों पर वर्षा भी हुई।

इससे गर्मी के तेवर भी अपेक्षाकृत नरम रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी अगले तीन चार दिन कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 38.6 डिग्री जबकि न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के कई इलाकों में हुई वर्षा

हवा में नमी का स्तर 87 से 42 प्रतिशत रहा। दिल्ली यूनिवर्सिटी, नजफगढ़ और स्पोर्टस काम्प्लेक्स में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ऊपर ही रिकार्ड हुआ। जहां तक वर्षा का सवाल है तो शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग में 6.8 मिमी, पालम में 15.2 मिमी, लोधी रोड पर 3.8 मिमी, आयानगर में 1.0 मिमी, पूसा और स्पोर्टस काम्प्लेक्स में 0.5 – 0.5 मिमी जबकि मयूर विहार में 7.0 मिमी दर्ज की गई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलेगी और एक दो जगह पर हल्की बरसात हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481